मोतिहारी, जून 24 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के पेट्रोलपंपों पर किसानों को इन दिनों गैलन में डीजल नहीं मिल रहा है। वे पेट्रोल पंपों से बैरंग गैलन वापस लिए घर आ रहे हैं। एक लीटर के बोतल में भी तेल नहीं मिल रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। खेती को लेकर वे बेचैन है। यह भी पढ़ें- पंपों पर गैलन में नहीं मिल रहा डीजल, सिंचाई को तरसे किसानपेट्रोल पंपों की स्थिति हरसिद्धि प्रखंड में कुल सात पेट्रोल पंप है जिनमें सेवराहां घीवाढार हरसिद्धि कोबेया मुरारपुर में दो एवं एक पंप ओल्हा बाजार पर स्थित है। सभी पंपों पर यहीं हाल है। किसान रियाजुद्दीन खान, भोला राय ध्रुव ठाकुर ,अख्तर हुसैन, ओमप्रकाश मिश्रा, मार्कण्डेय कुशवाहा, वीरेंद्र मिश्रा, जादोलाल साह आदि ने बताया कि खेती करने के लिए ट्रैक्टर में डीजल चाहिए। पावर टीलर प...