धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता वाच एंड वार्ड लोको टैंक में सोमवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला। मृतक की पहचान हीरापुर हरि मंदिर रोड निवासी बीरबल रजक के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। गले पर भी गहरे रंग के निशान हैं। आशंका है कि मृत्यु से पूर्व बीरबल के साथ मारपीट की गई थी। बीरबल धनबाद रेल मंडल के सिग्नल एंड टेलीकॉम डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। वह स्टेशन रोड स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल धनबाद-1 के अधीन असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की सुबह नॉर्थ लोको टैंक के पास एक शव को पानी के ऊपर देखा गया। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी धनबाद थाना की पुलिस को दी गई। इधर, बीरबल की पुत्री आरती कुमारी पिता के गुमशुदगी की शिकायत लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.