हरदोई, अप्रैल 5 -- हरदोई। पिहानी थानाक्षेत्र में नहर कोठी स्थित सरकारी पंपिंग सेट चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चार अप्रैल 2026 को दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुआ पंपिंग सेट बरामद किया। आरोपी अरुण और सोनू ग्राम कुल्लई के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...