बाराबंकी, मार्च 25 -- बाराबंकी। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत डीजल पंप सेट वितरण कार्यक्रम के दौरान 500 किसानों को उथले नलकूपों पर हौज व नाली निर्माण के साथ अनुदानित डीजल पंप सेट वितरण किया गया। शहर से सटे दरामनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने किया। एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भूलन, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत ने किसानों को लाभांवित किया। पंप सेट का प्रमाण पत्र पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने विभाग के प्रयासों की सराहना कर कहा कि जो किसान शेष अवशेष बचे हैं उनका सामान उनके ब्लॉक कार्यालय तक पहुंचाया जाए ताकि उनको कोई परेशानी ना हो। सरकार प्रत्येक किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने का काम कर रही है। एमएलसी अंगद सिंह ने पहली बार जनपद में हो रहे ऐसे...