पंपिंग सेट चोरी के मामले में पुलिस ने दो को दबोचा
महाराजगंज, जून 1 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल पुलिस ने रविवार को पंपिंग सेट चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से चोरी की पंपिंग सेट, भारतीय और नेपाली रकम बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसओ अंकित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली है। पुलिस टीम ने धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर अलीशेर और नंदलाल यादव निवासी ग्राम शीतलापुर थाना निचलौल को चोरी की एक अदद पम्पिंग सेट, 2520 भारतीय मुद्रा एवं 310 नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा है। यह भी पढ़ें- लोहे के तीन फरमों के साथ दो गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.