बहराइच, जून 11 -- बहराइच, संवाददाता। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छपरतल्ला में खेत में लगे पंपिंग सेट के पट्टे में बालिका फंस गई। शोर सुनकर खेत में मौजूद परिजन जब तक मदद को पहुंचते, तब तक वह पंखे में पूरी तरह से लिपट गई। घायल को सीएचसी ले गए,जहां उसकी मौत हो गई।थाना क्षेत्र के ग्राम इंदूर के मजरे छपरतल्ला गांव में बुधवार देर शाम महनूर (12) पुत्री असगर खेत में लगे पम्पिंग सेट पर चल रहे पानी से हाथ पैर धोने लगी। जब वह चुल्लु से पानी पी रही थी। इसी दौरान दुपट्टा हवा से उड़ा और पम्पिंग सेट के पट्टे में फंस गया। इससे वह पंखे की जद में आ गई। पम्पिंग सेट बंद कर उसे गंभीरावस्था में फखरपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे म...