पंपिंग सेट की बेल्ट में साड़ी फंसने से महिला की मौत
हरदोई, जून 21 -- हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गद्दीपुरवा गांव में शनिवार शाम खेत पर काम कर रही महिला की मौत हो गई। पंपिंग सेट से पानी पीने के दौरान उसकी साड़ी मशीन की बेल्ट में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। गद्दीपुरवा गांव निवासी सूरज की पत्नी विमला खेत में धान की बेड़ लगाने का काम कर रही थीं। परिजनों के अनुसार काम के दौरान प्यास लगने पर वह पास के खेत में लगे पंपिंग सेट पर पानी पीने चली गईं। इसी बीच उनकी साड़ी पंपिंग सेट की चलती बेल्ट में फंस गई। देखते ही देखते वह मशीन की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह मशीन बंद कर उन्हें बाहर निकाला। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। एंबुलेंस की मदद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.