बाराबंकी, मार्च 26 -- फतेहपुर। फतेहपुर क्षेत्र के बसारा गांव में गुरुवार सुबह खेत पर चल रहे पम्पिंग सेट की चपेट में आकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। ग्राम बसारा निवासी मो. सिराज का 12 वर्षीय पुत्र तुफैल सुबह करीब 11 बजे घर के पास खेल रहा था। यहां से कुछ दूर एक खेत में सिंचाई के लिए इंजन चल रहा था। तुफैल पानी पीने के लिए इंजन के पास पहुंच गया। तभी उसकी शर्ट का एक हिस्सा इंजन के पंखे में फंस गया। जिससे बालक इंजन की ओर घिसटने लगा। गनीमत रही इस दौरान कुछ लोग वहां मौजूद थे। जिन्होंने बालक की चीख पुकार सुन कर तुरंत इंजन बंद कर दिया। लेकिन इस दौरान तुफैल काफी घायल हो चुका था। परिजन आनन फानन उसे लेकर फतेहपुर सीएचसी भागे। जहां इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...