गोपालगंज, जून 26 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। खेत में धान के बिचड़े की सिंचाई के दौरान पानी पीने गई एक महिला मजदूर पंपसेट की चपेट में आ गई। पंपसेट के फ्लाईव्हील में उसकी साड़ी फंस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, गोपालगंज रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के माड़ीपुर टोला भरपटिया गांव के समीप गुरुवार की देर शाम निजी बोरिंग से धान के बिचड़े की सिंचाई की जा रही थी। इसी दौरान खेत में काम कर रही महिला मजदूर सीमा देवी, पति हेमंत राजभर, पंपसेट पर पानी पीने गई। तभी उसकी साड़ी पंपसेट के फ्लाईव्हील में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुलवरिया पहुंचाया। ...