नोएडा, अप्रैल 10 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। होशियारपुर पंप पर शुक्रवार को एक युवक ने बाइक में मिलावटी पेट्रोल डालने का आरोप लगाकर खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। पंपकर्मियों से कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर युवक को हटाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सेक्टर-49 थाना प्रभारी ने बताया कि निठारी गांव निवासी रवि दो अप्रैल को होशियारपुर स्थित पंप पर बाइक में पेट्रोले भरवाने गए थे। वह आठ अप्रैल को पंप पर गए और मिलावटी पेट्रोल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मिलावटी पेट्रोल से उसकी बाइक में खराबी आ गई। रवि ने पेट्रोल पंप संचालक से रुपये वापस करने की मांग की। रवि शुक्रवार सुबह एक बार फिर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और रुपये वापस मांगे। इस दौरान रवि और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.