पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
आजमगढ़, अगस्त 26 -- आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों की लंबित 15 सूत्रीय मांगों और जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से भेजकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। धरने में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, एनपीएस से ओपीएस में परिवर्तित शिक्षकों के एनपीएस अंशदान को जीपीएफ में स्थानांतरित करने, सेवा सुरक्षा की धारा-21 के साथ धारा-12 और 18 की पुनर्स्थापना, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान का समयबद्ध निर्धारण और ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा वित्तविहीन शिक्षकों को सेवा सुरक्षा व मानदेय, प्रधानाचार्य पदों पर शीघ्र नियुक्ति, एरियर का समयबद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.