भदोही, फरवरी 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। होली और ईद पर्व को लेकर खाद्य विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। सघन प्रवर्तन अभियान चलाकर विभागीय टीम ने आधा दर्जन बाजारों में छापेमारी कर जांच की। डीएम शैलेश कुमार और सहायक आयुक्त खाद्य विवेक मालवीय के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह के नेतृत्व में चली सघन चेकिंग अभियान से दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य विभाग की टीम ने खोआ, दुग्ध, कुट्टू का आटा, सरसों तेल व मिठाई आदि की जांच की। मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थ बिक्री की रोकथाम के लिए विभागीय टीम सख्त नजर आई। खाद्य विभाग के एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि लालानगर स्थित एक दुकान से 15 लीटर सरसों तेल नष्ट कराया गया। जबकि औराई कोठरा बाजार के एक मिठाई की दुकान से पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया। वहीं, एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.