नोएडा, अप्रैल 5 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बीटा-2 पुलिस ने घरों में नौकरी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 15 लाख रुपये के आभूषण, चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान शिवकुमार निवासी साधीरा थाना अजगेन जिला उन्नाव हाल निवासी निहाल विहार, 50 फुटा रोड मस्जिद वाली गली के रूप में हुई। शिवकुमार नौकरी के बहाने घरों में घुसता था और रेकी कर कीमती सामान और ज्वैलरी चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने 23 मार्च को सेक्टर-36 स्थित एक मकान से करीब 11 लाख रुपये की ज्वैलरी और नकदी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन सोने के हार, दो कान के टॉप्स, एक अंगूठी, चूडियां, पायल, ब्रस्लेट, विदेशी मुद्रा समेत चोरी में प्रयुक्त बाइक और तमंचा...