पंद्रह में से छह शिकायतों का हुआ निस्तारण
रुडकी, मई 19 -- भगवानपुर। तहसील दिवस में मात्र 15 ग्रामीणों ने अपनी शिकायत दर्ज कराईं। इसमें से छह का मौके पर ही समाधान किया गया। मंगलवार को एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम ने पिछली तहसील दिवस की शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों को जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस तहसील दिवस में मात्र 15 शिकायतें पहुंची। जिनमें से छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान तहसीलदार दयाराम, बीडीओ राजेंद्र प्रसाद जोशी, एसडीओ सजल हटवाल, कृषि यूनिट प्रभारी दिनेश कुमार, सतीश कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.