पूर्णिया, फरवरी 11 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर स्थित अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में पंद्रह दिवसीय स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ, उपयोग और सुविधाओं के बारे में जानकारी देना है। सहायक अभियंता एनसीसी बनमनखी आकाश पांडेय ने बताया कि यह अभियान अधीक्षण अभियंता वासुकी नंदन रजक तथा कार्यपालक विद्युत अभियंता (पश्चिमी) बलवीर प्रसाद बागीश के निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में है, इससे बिजली की बचत संभव होती है और बिल भुगतान प्रणाली अधिक पारदर्शी बनती है। कार्यक्रम में वीपी एनसीसी लिमिटेड हैदराबाद मुख्यालय की प्रतिनिधि नेत्रा सिंह, डीजीएम एनसीसी लिमिटेड अंकल सिलम रेड्डी, परियोजना प्रबंधक आशीष सिंह, सहायक विद्युत अभियंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.