देहरादून, मार्च 13 -- पंद्रह दिन पहले नौकरी पर रखा गया ड्राइवर मालिक की कार लेकर फरार हो गया। शादी समारोह में मालिक संग आरोपी ने यह वारदात की। शिकायत पर गुरुवार को राजपुर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि मसूरी रोड स्थित शिवालिक ग्रीन अपार्टमेंट निवासी अवनीत सिंह बरार ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने करीब 15-20 दिन पहले सौरभ पांचाल निवासी मोहब्बेवाला को बतौर ड्राइवर काम पर रखा था। 11 मार्च को अवनीत राजपुर स्थित लगजूरिया फार्म में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। ड्राइवर सौरभ ने उनकी किआ सेल्टोस कार को पार्किंग में खड़ा कर दिया था। देर रात जब वे कार्यक्रम से वापस लौटे तो देखा कि पार्किंग से कार और ड्राइवर दोनों गायब थे। काफी तलाशने और संपर्क करने पर भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.