समस्तीपुर, मार्च 28 -- उजियारपुर, निसं। प्रखंड के परोरिया गांव में विगत 15 दिनों से नल का जल आपूर्ति ठप पड़ा है। इसके कारण पानी के लिए लोगों में हाहाकार मचा है। लोग किसी-किसी के घर में लगी निजी चापाकल या मोटर से पानी के लिए दौड़ लगा रहे हैं। जबकि सूचना के बाद भी पीएचईडी विभाग के कोई पदाधिकारी या कर्मचारी गांव के लोगों से मिलने या समस्या के समाधान के लिये नहीं पहुंचे। इस कारण लोगों में काफी नाराजगी व्याप्त है। बताया गया है कि वार्ड संख्या 2, 3, 4, 5 एवं 6 के लोगों को पीएचईडी के बोरिंग से पानी आपूर्ति की जाती थी। करीब 15 दिन पहले बोरिंग खराब हो गया और पानी देना बंद कर दिया। तभी से यहां के लोग वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिये पीएचईडी विभाग के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। विभाग के जेई और एसडीओ लोगों को आश्वासन दे रहे हैं। परंतु इस समस्या को गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.