भदोही, अप्रैल 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में शत-प्रतिशत किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जिले में विशेष अभियान चलेगा। छह अप्रैल से शुरू हुआ विशेष फार्मर रजिस्ट्री अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। इसमें शामिल होने वाले किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि भूमिधर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी। क्योंकि आगामी समय में केवल पंजीकृत किसान ही विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जिले में कुल 1,66,267 कृषकों के सापेक्ष अब तक 1,54,109 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है। जबकि 12,158 किसानों का पंजीकरण अभी शेष है। इनमें से 8,227 कृषकों की खतौनी में त्रुटि होने के कारण फार्मर रजिस्ट्री कार्य लंबित है, जिसे सुधार कर शीघ्र पूर्ण कराया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार छह अप्रैल से 15 अ...