आजमगढ़, मार्च 28 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के 15 जूनियर विद्यालयों में शनिवार को गणित का पेपर नहीं पहुंचा। छात्र पेपर का इंतजार करते रहे। फोटो कॉपी कराकर किसी तरह परीक्षा कराई गई। प्रश्न पत्र न आने से अध्यापकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसे लेकर अभिभावकों में नाराजगी रही। विकास खंड जहानागंज क्षेत्र में कुल 103 प्राथमिक और 46 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को कक्षा 5 और कक्षा 8 की गणित एवं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। व्यवस्थागत लापरवाही के चलते 15 जूनियर (उच्च प्राथमिक) विद्यालयों में गणित का प्रश्नपत्र ही नहीं पहुंच सका।कंपोजिट विद्यालय कादीपुर में कक्षा 5वीं के 12 छात्रों में से केवल 7 को ही गणित का प्रश्नपत्र मिल सका, जबकि बाकी छात्र वंचित रह गए। इससे विद्यालय में अफरातफ...