पंद्रह घंटे तक चला जमीन धंसने और भवनों के गिरने का सिलसिला
गिरडीह, सितम्बर 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के बनियाडीह स्थित लंकास्टर अस्पताल परिसर में पंद्रह घंटे से अधिक समय तक जमीन धंसने और भवनों के गिरने का सिलसिला चलता रहा। शनिवार रात लगभग 9.30 बजे अस्पताल परिसर में भू-धंसान शुरु हुआ। जमीन धंसने से रसोई घर, जेनरेटर रुम क्षतिग्रस्त हो गया। पीपल का पेड़ लगभग पांच से छह फीट नीचे धंस गया। वहीं बंद पड़ा क्वार्टर भी रात में ही जमींदोज हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में अस्पताल परिसर के पीछे अवैध कोयला खनन के कारण जमीन खोखली हो गई है। वहीं तीन दिनों से लगातार बारिश हुई। जिस वजह से एक बार फिर अस्पताल परिसर में भू-धंसान की घटना हुई है। बता दें कि शनिवार रात से अस्पताल परिसर में धरती फटने और भवनों के गिरने का शुरु हुआ सिलसिला रविवार दोपहर तक चलता रहा। शनिवार रात के बाद रविवार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.