पंद्रह केंद्रों पर होगी अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा
आजमगढ़, अगस्त 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जिले में 15 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 6888 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। एसडीएम प्रशासन संजय चावला ने बताया कि अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा में परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगा। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। केंद्रों के आसपास केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, परीक्षार्थी और ड्यूटी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.