आजमगढ़, मार्च 19 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचिव डॉ. रोशन जैकब ने गुरुवार को जिले के छतवारा में नवनिर्मित क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला एवं कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला एवं कार्यालय भवन में बाह्य विद्युत संयोजन का कार्य 27 मार्च तक पूरा करने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को निर्देशित किया। प्रयोगशाला में लैब इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से लैब फर्नीचर का कार्य किया जा रहा है। संबंधित फर्म के प्रतिनिधि को सचिव ने 15 अप्रैल तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रयोगशाला संचालित होने के बाद यहां खाद्य एवं औषधि के नमूनों का विश्लेषण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सचिव के साथ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार भी साथ रहे। इस दौरान संयुक्त आयुक्त खाद्य हरिशंकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.