पंद्रह अगस्त को लेकर सीवान जंक्शन पर रहेगी विशेष निगरानी
सीवान, अगस्त 15 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीवान जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा को लेकर आरपीएफ व जीआरपी की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाएगी। इसके अलावा स्टेशन परिसर में लावारिस वस्तु मिलने पर तत्काल इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों को देने की अपील यात्रियों से की गयी है। आरपीएफ व जीआरपी के जवान प्लेटफॉर्म पर लगातार गश्त करेंगे। ट्रेनों के आने और जाने के समय विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर रहा अलर्ट संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.