देवघर, मार्च 15 -- मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। लहरजोरी-मधुपुर पीडब्लूडी मुख्य मार्ग के पंदनिया मोड़ में अक्सर जाम लगे रहने से राहगीरों को इन दिनों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई मिनटों तक सड़क जाम रहने से इन दिनों ईद को लेकर मधुपुर खरीदारी करने के लिए आने-जाने वाले रोजेदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जाम रहने से इस ओर से जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद सहित अन्य जगह तक आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। बताया जाता है की पंदनिया मोड़ से धमनी होते हुए जगदीशपुर जाने वाली सड़क काफी संकीर्ण है, जहां बड़े वाहनों के आवाजाही करने के वक्त सड़क में जाम की स्थिति बन जाती है। पंदनिया चौराहा मोड़ है, जहां से पूरब दिशा की ओर चेतनारी, पश्चिम की ओर जगदीशपुर, उत्तर की ओर मधुपुर और दक्षिण दिशा की ओर मारगोमुंडा जाने का मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.