पंथ प्रचारक सरबजीत सिंह और हजूरी रागी मनिंदर सिंह शहर पहुंचे
जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- जमशेदपुर, संवाददाता। श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो की ओर से सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा एवं हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह, श्री दरबार साहिब का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों को सड़क मार्ग से जमशेदपुर लाया गया।सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर मानगो गुरुद्वारा के महासचिव सरदार जसवंत सिंह जस्सू के नेतृत्व में जगजीत सिंह भाटिया, रघुबीर सिंह, अमृतपाल सिंह, हरपाल सिंह एवं रविंदर सिंह भाटिया सहित अन्य सदस्यों ने दोनों पंथिक व्यक्तित्वों का स्वागत किया। इस दौरान संगत की ओर से उनका सम्मान करते हुए जमशेदपुर आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।गौरतलब है कि 5, 6 एवं 7 अक्तूबर को गुरुद्वारा साहिब, स्टेशन रोड, जुगसलाई में गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष धार्मिक समागम का आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.