पंत संस्थान का स्थापना दिवस समारोह 10 को, आ सकते हैं मुख्यमंत्री
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के 46वें स्थापना दिवस एवं पुराछात्र सम्मेलन का उद्घाटन गुरुवार को होगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। तीन दिवसीय आयोजन में ग्राम विकास, विकसित भारत-2047, खाद्य, पर्यावरण, स्वास्थ्य, सामाजिक-सांस्कृतिक और शिक्षा समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम को लेकर संस्थान के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर मंगलवार को जीटी रोड और संस्थान के आसपास पेड़ों की छंटाई और सफाई का काम किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. योगेद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिनी स्थापना दिवस एवं पुराछात्र सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है, पर अभी तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.