रुद्रपुर, मई 5 -- आनंद पांडे, पंतनगर। मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल सभागार में कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने छात्रों और पूर्व छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को विश्व के शीर्ष संस्थानों में पहुंचाना ही लक्ष्य है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास और भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की। कहा कि पंतनगर विवि ने कई प्रतिभाशाली छात्र दिए हैं, जिन्होंने इसी विश्वविद्यालय में कुलपति बनकर भी सेवाएं दीं। इस समृद्ध परंपरा का हिस्सा बनना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को विश्व के शीर्ष संस्थानों में पहुंचाना तभी संभव है, जब पूर्व छात्र अपने अनुभव, विचार और सहयोग के लिए आगे आएं। उन्होंने पूर्व छात्रों से ईमेल के माध्यम से सुझाव साझा करने की अपील की। बताया कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.