पंत विवि के पूर्व डीन वेटरिनरी डॉ.जादौन का हृदयाघात से निधन
रुद्रपुर, जुलाई 7 -- पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के डीन रहे डॉ. एनएस जादौन का मंगलवार की दोपहर हृदयाघात से निधन हो गया। वह वेटरिनरी सर्जरी एंड रेडियोलॉजी विभाग के प्राध्यापक, विवि चिकित्सालय प्रभारी भी रहे। डॉ. जादौन वर्ष 2024 में पंतनगर विवि से सेवानिवृत्त होने के बाद महात्मा गांधी वेटरिनरी कालेज भरतपुर (राजस्थान) में बतौर डीन कार्यरत थे। बीते शनिवार वह पंतनगर आए और कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप सहित साथी प्राध्यापकों और परिचितों से भेंटकर सोमवार सुबह भरतपुर के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे कार्यालय में ही उनके सीने में तेज दर्द उठा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। यह भी पढ़ें- Almora News: साहित्यकार की माता के निधन पर शोक उनका अंतिम संस्कार बुधव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.