पंत विवि के ठेका मजदूरों ने मांगा सवेतन अवकाश
रुद्रपुर, मई 30 -- पंतनगर। ठेका मजदूर कल्याण समिति, पंतनगर ने शनिवार को कुलपति और निदेशक प्रशासन व अनुश्रवण को ज्ञापन सौंपा। समिति ने पूर्व सीएम मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर घोषित अवकाश के दिन विश्वविद्यालय के दैनिक वेतनभोगी और ठेका मजदूरों को भी सवेतन अवकाश का लाभ देने की मांग की है। समिति के सचिव अभिलाख सिंह ने बताया कि 20 मई 2026 को जीओ के तहत विवि के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया था, लेकिन दैनिक वेतनभोगी और ठेका मजदूरों के लिए सवेतन अवकाश का आदेश जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में ऐसे मौकों पर श्रम कल्याण अधिकारी की ओर से आदेश जारी कर सभी श्रेणी के कर्मियों को अवकाश का लाभ दिया जाता रहा है। यह भी पढ़ें- केएमवीएन कर्मचारी एक जून से देंगे धरना समिति ने एक ही प्रकृति का कार्य करने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.