काशीपुर, मई 3 -- काशीपुर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पंतनगर के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर पर भ्रमण किया। कुलपति केंद्र के प्रत्येक वैज्ञानिक, कार्मिक से मिले और उनकी समस्याओं को जाना। वहीं, केंद्र की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों और फार्म का अवलोकन भी किया। केंद्र के प्रभारी ने कुलपति के समक्ष केंद्र पर संचालित विभिन्न प्रसार कार्यों, परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कुलपति ने केंद्र की ओर से अंगीकृत ग्रामों की गतिविधियों की समीक्षा करने, सीमांत कृषकों की आय वृद्धि करने पर जोर दिया। आगामी दौरों में केंद्र के अंगीकृत ग्रामों के लिए लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए संचालित योजनाओं और उनके परिणामों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने की बात भी कही। उन्होंने सुझाव दिया कि वैज्ञानिक कार्यों की सफलता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.