रुद्रपुर, मई 7 -- पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय स्थित विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में रसायन विज्ञान की शोधार्थी डॉ. ज्योति माहेश्वरी को प्राध्यापक डॉ. एमजीएच ज़ैदी के निर्देशन में बेहतर शोध पत्र प्रस्तुत करने पर सिंगापुर में सम्मानित किया गया है। सिंगापुर में मैग्नस ग्रुप यूएसए की ओर से 23-25 अप्रैल को नौवें सामग्री विज्ञान और अभियांत्रिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इसी क्रम में ज्योति ने 'सतत कृषि के लिए नियंत्रित रिलीज फॉर्मूलेशन का सुपरक्रिटिकल असिस्टेड संश्लेषण' विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। इसके लिए आयोजनकर्ताओं ने डॉ. ज्योति को 'उत्कृष्ट शोधपत्र' पर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- पंतनगर विवि की आकांक्षा को बेस्ट पेपर अवॉर्ड इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.