पंत विवि आय दोगुनी करने के लिए बनाएगा नई कार्ययोजना
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपनी आय और विभिन्न इकाइयों के रिवॉल्विंग फंड को दोगुना करने की रणनीति तैयार करने पर मंथन किया। मंगलवार को कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक, अनुसंधान केंद्रों के संयुक्त निदेशक और अन्ना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. के. शंकरन शामिल हुए। बैठक में विश्वविद्यालय की बौद्धिक संपदा, शोध, तकनीकी उपलब्धियों और संसाधनों का व्यावसायिक उपयोग कर आय के नए और स्थायी स्रोत विकसित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि केवल भुगतान आधारित सीटें बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। इसके साथ शोध व तकनीक का व्यावसायीकरण, तकनीकी हस्तांतरण, प्रशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.