गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। संस्कार भारती के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन अभियान के अंतर्गत पर्यावरण विषय पर संभव कला मंच द्वारा पंत पार्क विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक 'सर्वे संतु निरामयाः' का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन रवीन्द्र रंगधर ने किया। कलाकारों ने जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन जैसे मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को जागरूक किया। गंभीर विषय के बावजूद प्रस्तुति में हास्य, गीत-संगीत का समावेश आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान डॉ. शरद मणि त्रिपाठी, डॉ. अनिल सिन्हा, रामकृष्ण मिश्र सहित कई पदाधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे। समापन के बाद दर्शकों के बीच पौधों का वितरण किया गया तथा वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.