रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंडित पंत के चित्र का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डीजीसी मनोज तिवारी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत स्वतंत्र भारत के महान राजनेता, दूरदर्शी प्रशासक और कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों से लेकर देश की राजनीति तक अपनी अद्वितीय छाप छोड़ी। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री के रूप में उन्होंने प्रशासनिक सुधारों तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान द...