रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। पंतनगर सिडकुल की दो बड़ी औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों ने वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और बेलाराइज कंपनियों के हजारों श्रमिक कंपनी परिसरों के बाहर एकत्र हुए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर तक श्रम विभाग और प्रबंधन से वार्ता के बाद मामला सुलझा। इस दौरान पुलिस और प्रशासन श्रमिक असंतोष को लेकर अलर्ट मोड पर रहा। याजाकी और बेलाराइज कंपनियों में शनिवार को पहली शिफ्ट के श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस तुरंत सक्रिय हो गए। कई थानों की पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर तैनात कर दिए गए। यह भी पढ़ें- नीमराणा के मजदूरों में भी आक्रोश: कंपनी गेट पर हंगामा और तोड़फोड़, मौके पर पुलिस बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.