पंतनगर विवि व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त पाठशाला: डॉ. सुधांशु
रुद्रपुर, मई 23 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचार और जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ज्ञान दीक्षा 2026' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता और जीवन मूल्यों को विकसित करने वाली सशक्त पाठशाला है। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. सुधांशु ने उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन के चार वर्ष विद्यार्थियों के स्वर्णिम दिन होते हैं, जो जीवनभर प्रेरणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.