पंतनगर विवि में 'हरित यज्ञ' का शुभारंभ, 50 हजार पौधे रोपने का संकल्प
रुद्रपुर, जुलाई 16 -- पंतनगर, संवाददाता। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 15 दिवसीय 'हरित यज्ञ' अभियान का शुभारंभ राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने किया। राज्यपाल ने तराई भवन परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया और गांधी हॉल में आम की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय ने 50 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया। साथ ही कृषि नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विश्वविद्यालय के पांच प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.