पंतनगर विवि में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर
रुद्रपुर, मई 19 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने शोध संस्कृति, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए एडवाइजर-एडवाइजी प्रणाली को मजबूत बनाने की बात कही। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, कौशल विकास, करियर और व्यक्तिगत समस्याओं पर नियमित सलाहकार बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आधुनिक प्रयोगशालाओं, उद्योग-अकादमिक समन्वय और कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने पर भी बल दिया। बैठक में कृषि महाविद्यालय को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित करने और शोध कार्यों और नवाचारों के लिए आधुनिक डेटा स्टोरेज व रिसर्च मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.