रुद्रपुर, मार्च 7 -- पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि, पंतनगर में शनिवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विश्वविद्यालय के नाहेप भवन में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने पंत की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कुलपति ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ देश के विकास में भी अमूल्य योगदान दिया। र्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.