पंतनगर विवि में एआई प्रशिक्षण का दूसरा सत्र शुरू
रुद्रपुर, अगस्त 4 -- पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संकाय विकास केंद्र की ओर से शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा सत्र मंगलवार को शुरू हुआ। इसका उद्घाटन कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने किया। कुलपति ने कहा कि एआई उच्च शिक्षा, शोध और प्रसार कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से एआई आधारित तकनीकों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर शिक्षण, अनुसंधान और शैक्षणिक नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। 3 से 7 अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में विशेषज्ञ व्याख्यान, डेमो और व्यवहारिक सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को एआई के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. जेपी पुरवार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.