पंतनगर विवि ने हिमाचल विवि को चार विकेट से हराया
रुद्रपुर, नवम्बर 14 -- पंतनगर। जम्मू के महादेव क्रिकेट मैदान में आयोजित 22वीं ऑल इंडिया कुलपति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पंतनगर विश्वविद्यालय की टीम ने हिमाचल विश्वविद्यालय को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल विश्वविद्यालय ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए। पंतनगर की ओर से संदीप रमोला ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंतनगर की टीम की ओर से नितिश रावत ने 47 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। वहीं, ललित जोशी ने 38 गेंदों में 51 रन की पारी खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.