पंतनगर विवि के ठेका श्रमिकों को मिलेगा लंबित महंगाई भत्ता
रुद्रपुर, मई 27 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पंतनगर के ठेका श्रमिकों एवं मजदूरों को लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इस संबंध में कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों की समस्या को लेकर उन्होंने हाल ही में कुलपति से मुलाकात कर महंगाई भत्ता जारी करने की मांग उठाई थी। इसके बाद विवि प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संयुक्त निदेशक श्रम कल्याण के माध्यम से ठेका कर्मियों को महंगाई भत्ता देने के निर्देश जारी किए हैं। राजेश शुक्ला ने इसे श्रमिक हित में महत्वपूर्ण फैसला बताते हुए कहा कि इससे श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- गढ़वाल विवि में 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.