पंतनगर विवि की प्रवेश परीक्षा संपन्न, 84 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल
रुद्रपुर, जून 7 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्नातक एवं एमसीए प्रवेश परीक्षाएं रविवार को प्रदेश के 19 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। स्नातक के लिए पंजीकृत 8,737 में से 7,358 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि एमसीए में पंजीकृत 155 अभ्यर्थियों में से 124 ने परीक्षा दी। कुल मिलाकर लगभग 84 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। अभिभावकों के लिए गांधी हॉल में बैठने, पेयजल और विश्वविद्यालय की गतिविधियों से संबंधित वीडियो प्रदर्शन की व्यवस्था की गई। वहीं, दो दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। निदेशक संचार डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.