रुद्रपुर, मार्च 18 -- पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विस्तृत मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2003 से पूर्व से सेवा दे रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर उच्च न्यायालय की ओर से आदेश पारित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित पत्रावलियां अब भी शासन स्तर पर लंबित पड़ी हैं। इस देरी के कारण कर्मचारियों को वेतन, सेवा सुरक्षा, पदोन्नति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। शुक्ला ने कहा कि वर्षों से विवि में कार्यरत ये कर्मचारी संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इसके बावजूद उनका नियमितीकरण न होना उनके साथ न्यायसंगत नहीं है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.