हल्द्वानी, मई 1 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय और द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के स्नातक छात्रों के लिए मुफ्त आईएएस-आईपीएस (सिविल सर्विसेज) कोचिंग की योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद दोनों शिक्षण संस्थानों को कक्षाएं संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश भेज दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- रामनगर महाविद्यालय में सिविल सर्विसेज कोचिंग का समापनसमाज कल्याण विभाग की योजना समाज कल्याण विभाग की योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को उच्च प्रशासनिक सेवाओं में अवसर प्रदान करना है। इस पहल के तहत अनुसूचित जाति और दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार की छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। 50-50 छात्रों यानी कुल 100 अभ्यर्थियों को चयनित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.