रुद्रपुर, जुलाई 9 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में 15 दिवसीय रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। 24 जून से 8 जुलाई तक आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीओटी) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ईसीई) विभाग और एआई स्क्वेयर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का आयोजन सीओटी के अधिष्ठाता डॉ. एसएस गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक एम्बेडेड प्रणालियों से संबंधित व्यावहारिक कौशल सिखाए गए। समापन समारोह में प्रतिभागियों ने अपनी विकसित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। समारोह मे...