पंतनगर में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
रुद्रपुर, अगस्त 16 -- पंतनगर। स्वतंत्रता दिवस पर पंतनगर क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने तराई भवन व गांधी पार्क में ध्वजारोहण किया। उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद (बायोटेक), पंतनगर में निदेशक डॉ. संजय कुमार ने ध्वजारोहण कर वैज्ञानिकों से अनुसंधान व नवाचार के माध्यम से राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। वहीं पंतनगर एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने ध्वजारोहण किया। उत्तरांचल संगम की ओर से पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने तिरंगा फहराया। सभी स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट शैक्षणिक उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.