पंतनगर में विकास को मिलेगी गति, गरीबों को नहीं उजड़ने देंगे: बेहड़
रुद्रपुर, जून 28 -- पंतनगर, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने रविवार को पंतनगर क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विकास कार्यों, मलिन बस्तियों के संरक्षण और कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंतनगर लंबे समय तक विकास से वंचित रहा, लेकिन अब क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जल्द करोड़ों रुपये की योजनाएं धरातल पर नजर आएंगी। बेहड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय निर्माण के दौरान शहीद हुए मजदूरों की स्मृति में शहीद चौक का निर्माण कराया गया है। साथ ही श्मशान घाट तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है और चार से पांच करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कोलतार की आपूर्ति शुरू होते ही कॉलोनियों, बाजारों और गलियों में सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.