पंतनगर में एल्युमिनाई कार्यशाला 26 से
काशीपुर, मई 28 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में 26 और 27 जून को दो दिवसीय विशिष्ट एल्युमिनाई कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कुलपति प्रो. एसके कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विवि के पूर्व छात्रों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और विद्यार्थियों के बीच मजबूत संवाद स्थापित करना और नवाचार एवं तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है। कार्यशाला में देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित एल्युमिनाई को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल सहित कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के अधिष्ठाताओं, निदेशकों तथा तकनीकी एवं योजना प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। कार्यशाला के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.