रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- आनंद पांडे, पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के छात्र प्रणव सिसोदिया ने संसद भवन में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। भीमराव आंबेडकर जयंती पर उन्होंने उनके विचारों और योगदान पर वक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ओम बिरला ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रणव ने ज्ञानवर्धक बताते हुए विश्वविद्यालय व मार्गदर्शकों का आभार जताया। विवि ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि संस्थान छात्रों को राष्ट्रीय मंचों पर आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। यह भी पढ़ें- जतिन बने यूथ आईकन,आकाश बेस्ट स्पीकर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...